Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर शहर के नालों की सफाई करायी

मुजफ्फरनगर। रात से हो रही निरंतर बरसात के बावजूद अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर आज वार्ड संख्या २० पवन चौधरी सभासद के वार्ड क्षेत्र स्टेडियम के पास नाला टीम द्वारा नाले की तली झाड़ सफाई कराई गई।

इसके अलावा वार्ड संख्या ३५ परवेज आलम सभासद के वार्ड में मोहल्ला रामपुरम क्षेत्र में भी नालो के पास उगी घास की कटाई कराते हुए नालों की तली झाड़ सफाई का अभियान जारी रहा।

अध्यक्ष महोदय द्वारा कहा गया है कि नाला टीम पालिका क्षेत्र में नित्य बड़ी मुस्तैदी के साथ सर्दी, गर्मी एवं बरसात की परवाह किए बगैर १२ अप्रैल २०२० से निरंतर सफाई का कार्य कर रहे हैं।

क्षेत्रीय सभासदगण द्वारा भी बरसात के मौसम में कराई गई। नालों की सफाई की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि नालों की सफाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

परिणाम स्वरूप अभी तक नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं हुई है। कार्य का पर्यवेक्षण संजय पुंडीर एवं उमाकांत सफाई निरीक्षकगन के द्वारा किया गया तथा सभासदगण द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *