Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गर्मजोशी से रालोद नेताओं का स्वागत किया

मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से रालोद सुप्रीमो जयंत चौधीर के निर्देश पर आयोजित युवा संवाद एवं सदस्यता अभियान के तहत सरकुलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पहुंचने पर युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा और युवा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष परमेंद्र तोमर का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि परमेंद्र तोमर युवा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार रालोद जिला कार्यालय पर पहुंचे। इन दोनों नेताओं के स्वागत एवं युवा कार्यकर्ताओं से परिचय के बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

जिसमें युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा व युवा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने सभी युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में रालोद से जुड़ने की बात कहीं।

इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, सुधीर भारती, ओमकार तोमर, हर्ष राठी, पराग चौधरी, अंकित सहरावत, विकास कादियान, संजय शर्मा, संजय राठी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =