Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसी भी प्रकार से मनोबल को गिरने ना दें तथा आप अपने घरों पर गीता यज्ञ व गीता पाठ मंत्र जाप करें

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा से संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि व्यास पूजा का कार्य क्रम सत्संग भवन ट्रस्ट पैट्रोल पम्प के बराबर में किया गया।

 जिसमें देवबंद, खतौली, करनाल, शामली, कैराना व मुजफ्फरनगर के अनेक दीक्षित परिवारों ने अपने गुरु देव की पूजा की साथ ही साथ महाराज श्री ने व्यास पूजा के विषय में जानकारी दी

बताया कि वेद व्यास जी का उदाहरण देकर बताया कि व्यास पूजा उन्हीं के समय से चली आ रही एक प्रथा है। गुरु देव ने बताया कि कोविड से बचाव हेतु अपने मनोबल को ऊंचा रखें। किसी भी प्रकार से मनोबल को गिरने ना दें तथा आप अपने घरों पर गीता यज्ञ व गीता पाठ मंत्र जाप करें, जिससे मनोबल ऊंचा रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कपिल देव अग्रवाल, अमरकांत गुप्ता, डा0 मनोज काबरा, सुरेंद्र अग्रवाल, कमल गोयल, अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, राकेश गर्ग, दिवाकर विक्रम सिंह सोलंकी, सुनील शर्मा, शैलेन्द्र किगंर, अजय कुमार गर्ग, शिव कुमार बंसल, श्याम लाल बंसल, तारा चंद वर्मा, तिरलोक चंद गुप्ता, संजीव कुमार, अमित शर्मा आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15066 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =