Nirav Modi की फर्म के एक बैंक खाते में केवल 236 रुपये बचे
कभी एक नामी अरबपति Nirav Modi अब पूरी तरह से दिवालिया हो गया है. Nirav Modi की दूर्दशा वर्ष 2019 में लंदन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद शुरू हुई. Nirav Modi पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की बड़ी वित्तीय अनियमितताओं का मुख्य आरोपी है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Nirav Modi की फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (FDIPL) के पास 236 रुपये का बैंक बैलेंस (Bank Balance) बचा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि नीरव मोदी की फर्म के एक बैंक खाते में केवल 236 रुपये बचे हैं, कोटक महिंद्रा बैंक (Mahindra Bank) ने आयकर बकाया के लिए एसबीआई (SBI) को 2.46 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए हैं.
वहीं कंपनी के लिए नियुक्त लिक्विडेटर ने विशेष अदालत में पैसे जारी करने की मांग की. 2021 में, अदालत ने निर्देश दिया था कि भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत एफडीआईपीएल के संबंध में नियुक्त लिक्विडेटर के माध्यम से दावेदार, पंजाब नेशनल बैंक को राशि जारी की जाए.
कोर्ट ने कहा कि दोनों बैंकों ने आदेशों का पालन नहीं किया. लिक्विडेटर ने अदालत को बताया कि उसने यूनियन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया को कंपनी के खाते में पड़ी राशि को स्थानांतरित करने के लिए सूचित किया था. आरोप है कि बैंक ने ईमेल का जवाब नहीं दिया. बैंक ने केवल ₹17 करोड़ ट्रांसफर किए, पूरा बैलेंस नहीं. वहीं लिक्विडेटर की याचिका के जवाब में, विशेष अदालत ने UBI और BoM बैंक को तीन महीने के भीतर अपने पहले के आदेश का पालन करने और लिक्विडेटर के खाते में धन हस्तांतरित करने का निर्देश दिया.
पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट आई थी जिसमें Nirav Modi ने दावा किया कि उसके पास कोई धन नहीं है और वह अदालत द्वारा आदेशित कानूनी लागत का भुगतान करने के लिए 150,000 पाउंड से अधिक की राशि उधार लेने का सहारा ले रहा है.

