Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- महिला का फांसी पर लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवसाद में चल रही एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने शव को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी मूल रूप से गांव घिससुखेड़ा के रहने वाले प्रवेश की पत्नी नीरा (५० वर्ष) ने फांसी के लगाकर खुदकुशी कर ली। नीरा खाना खाकर अपने कमरे में गई थीं। उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। उनके पति प्रवेश घर पहुंचे तो उन्होंने पत्नी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने कमरे का गेट खोलकर भीतर झांका तो वह सन्न रह गए।

नीरा छत पर लगे पंखे से फंदे के सहारे लटक रही थीं, जिसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। पड़ोसियों ने घर पहुंचकर प्रवेश के साथ मिलकर नीरा को नीचे उतारा। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

चर्चा रही कि महिला अवसाद में चल रही थी। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंच पाएगी। प्रवेश एक पेपर मिल में कैंटीन चलाते हैं। वह दो साल से फ्रेंड्स कॉलोनी में मनोज के मकान में किराए पर रह रहे थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + six =