Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- बच्ची व बकरी की झोपडी में आग से हुई मौत,परिजनों में कोहराम

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) झोपड़ी में आग लगने से ७ साल की बच्ची चपेट में आ गयी जबकि उसकी मां भी झुलस गई। आग लगने से झोपड़ी में बंधी रही एक बकरी की मौत भी हो गई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जानकारी पर घटनास्थल का मुआयना किया है।

मामला मोरना भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी के मजरे योगेन्द्रनगर का है। यह जगह मुख्यालय से ४० किमी. दूर पड़ता है। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात्रि में झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी। उस समय परिवार में सभी लोग सो रहे थे। तभी झोपड़ी के कोने से चिंगारी पकड़ी।
परिवार के तीनों लोग रात में सो रहे थे।

बच्ची की मां कुशबा की नींद खुली, वह दौड़कर आग बुझाने गए। तब तक आग बढ़ती चली गई। इस बीच वह झोपड़ी से बाहर की तरफ दौड़ी। अंदर ७ साल की बेटी विद्या रह गई। वह अपने पिता जुनेश के साथ दौड़कर आ रही थी, तभी छप्पर गिर गया। इस दौरान पिता भी किसी तरह बाहर निकलकर आ गए। माता पिता के आंखों के सामने बच्ची की चपेट में आ गयी।

फायर ब्रिगेड की टीम पर आग पर काबू पाया

बेटी की मौत के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है। बेटी को बचाने के लिए मां दौड़ी थी, लेकिन बचा नहीं सकी। इस बीच कुशबा भी झुलस गई है। आस पास के लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों ने आर्थिक मदद की मांग की-

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी भोपा राम आशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक भोपा, लेखपाल सुरेशचंद व फायर सर्विस स्टेशन जानसठ की टीम ने घटना की जानकारी की। ग्रामीणों ने गरीब परिवार को आर्थिक मदद करने की गुहार प्रशासन से लगाई है। वहीं, बेटी की मौत के बाद से परिजन बेसुध हैं। वह कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − five =