Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- मुठभेड में दो शातिर किये गिरफ्तार, ३ साथी फरार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हाईवे कंस्ट्रक्शन का सामान लूटकर फरार हो रहे दो बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को दबोच कर अस्पताल पहुंचाया। जबकि उनके ३ साथी फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों से लूटा गया सामान और हथियार बरामद किया है।

सीओ फुगाना देवव्रत बाजपेई ने बताया कि रविवार को थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश तिताबी मिल क्षेत्र के पास हाईवे कंस्ट्रक्शन का सामान तमंचे के बल पर लूट कर फरार होने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास जंगलों में कांबिंग करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू की।

इस दौरान एक गाड़ी में लूट का सामान लेकर फरार होने का प्रयास कर रहे बदमाशों की गाड़ी बघरा क्षेत्र के जंगल में फंस गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।

वहीं तीन बदमाश फरार हो गए। सीओ फुगाना देवव्रत वाजपेई ने बताया कि बदमाशों की पहचान इनाम और आस मोहम्मद उर्फ आशु के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बदमाशों से लूटा गया सामान और तमंचे बरामद हुए हैं।

 

 

शातिरों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
रामराज।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी भागने की जुगत मे रहा। जिसे पुलिस ने धर दबोचा।

एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत मीरापुर पुलिस व बदमाशों के बीच जमालपुर नहर पटरी पर मुठभेड में एक बदमाश घायल हो गया।

पुलिस ने भागदौड कर उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश कलीम उर्फ बिहारी निवासी सिखेडा पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस दौरान दूसरा बदमाश शमशाद पुत्र रशीद निवासी नसीरपुर, थाना नई मन्डी को किया गिरफ्तार। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकडे गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियो से पूछताछ मे जुट गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 4 =