वैश्विक

Rajasthan: पेट्रोल पंप मालिक पर जानलेवा हमले का खुलासा,सुपारी देकर करवाया ससुर पर हमला

Rajasthan  आदिवासी बाहुल्य डूंगरपुर जिले की आसपुर थाना पुलिस ने पूंजपुर गांव के पास पेट्रोल पंप मालिक पर किए गए जानलेवा हमले के मामले का सोमवार को खुलासा कर दिया है. यह हमला किसी और ने नहीं बल्कि पेट्रोल पंप मालिक के दामाद ने ही करवाया था.

दामाद अपनी पत्नी और बच्चों को पीहर से ससुराल नहीं भेजने से ससुर से खफा था. उसी खुंदस के चलते उसने ससुर पर हमला करवाया था. इसके लिए उसने बाकायदा तीन बदमाशों को 1 लाख 20 हजार रुपये की सुपारी दी थी. पुलिस ने इस मामले में पेट्रोल पंप मालिक के दामाद को गिरफ्तार कर लिया है. वह तीनों हमलावरों की तलाश में जुटी है.

आसपुर थानाधिकारी तेजकरण सिंह ने बताया की बीते 4 अगस्त को पूंजपुर गांव के पास गढ़ी निवासी नारायण लाल डामोर अपनी बाइक पर बैंक से अपने पेट्रोल पंप पर लौट रहा था. इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाश आये. उन्होंने पेट्रोल पंप मालिक नारायण लाल पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में गाल पर तलवार लगने से नारायण लाल घायल हो गया था. वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर इसकी जांच के लिए टीम का गठन किया. पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अन्य तकनीकी अनुसंधान किया तो उसे खेरवाड़ा निवासी सत्यजीत राम मीणा पर संदेह हुआ. सत्यजीत नारायण लाल का दामाद है. इस पर पुलिस ने सत्यजीत को डिटेन किया और उससे पूछताछ की. पूछताछ में सत्यजीत ने चौंकाने वाला खुलासा किया.

सत्यजीत ने बताया की नारायणलाल उसका ससुर है. विवाद के चलते उसकी पत्नी बच्चों को लेकर अपने पीहर चली गई थी. उसने अपनी पत्नी और बच्चों को वापस लाने का कई बार प्रयास किया. लेकिन उसका ससुर नारायणलाल उसकी पत्नी और बच्चों को भेज नहीं रहा था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 1 =