Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

छ दिवसीय निशुल्क टीकाकरण (वैक्सीनेशन) कैंप का आयोजन

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट, कीर्ति व शिखर शाखा द्वारा ’छ दिवसीय निशुल्क टीकाकरण (वैक्सीनेशन) कैंप का आयोजन जिला चिकित्सा अधिकाकी टीम के सहयोग से जैन स्थानक आर्य समाज रोड़ डॉ राकेश अग्रवाल के बराबर गली में निरन्तर आयोजित किया गया।

वैक्सीनेशन कार्यक्रम के छठे व अन्तिम दिन का शुभारंभ प्रान्तीय अध्यक्ष शरत चन्द्रा, प्रा० उपाध्यक्ष परमकीर्ति शरण अग्रवाल, प्रा० महासचिव डॉ आर.के.सिंह,प्रा० संगठन सचिव नवीन सिंघल,प्रा० मार्गदर्शक राम कुमार तायल, प्रा० चौयरमेन अरुण खण्डेलवाल, निष्काम गर्ग, पवन गोयल का सानिध्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष शरत चन्द्रा ने कहा कि प्रान्त में सभी शाखाओं में सेवा कार्य हो रहे है लेकिन सम्राट शाखा के इस छ दिवसीय मैराथन कैंप की सराहना की उन्होंने कहा कि शाखा संस्थापक व प्रा० उपाध्यक्ष परमकीर्ति शरण अग्रवाल ने सभी सदस्यों में उर्जा का संचार कर दिया है

उन्होंने शाखा के सभी सदस्यों की प्रशंसा की । शाखा पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया अध्यक्ष सुनील गर्ग ने कहा कि निकट भविष्य में भी प्रशासन द्वारा दिए गए किसी भी सेवा कार्य के लिए शाखा हमेशा तैयार रहेगी।

आज कार्यक्रम अत्यधिक सफल रहा जिसका पूरा श्रेय सम्राट शाखा के अति उत्साहित सदस्यों को जाता है। उपरोक्त कार्यक्रम मे छठे दिन सौम्य कुच्छल ( कोषाध्यक्ष) कीमती लाल जैन, श्रीमती शशि सिंघल (महिला संयोजिका), अशोक सिंघल,प्रवीण सिंघल,विनय शर्मा, संजीव सिंघल, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, विराट जैन व कीर्ति शाखा से श्रीमती मोनिका शर्मा, प्रीति कंसल, प्रीति अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 1 =