वैश्विक

Pakistan: भिखारी देश ने किया चीन से 25 जे10सी Chengdu J-10 एयरक्राफ्ट खरीदने का करार

जनता भूखी मर रही हैं और Pakistan ने चीन से 25 जे10सी Chengdu J-10 एयरक्राफ्ट खरीदने का करार किया है. Pakistan के आंतरिक मामलों के मंत्री, शेख रशीद अहमद (Sheikh Rasheed Ahmad) के मुताबिक, इन जे10सी एयरक्राफ्ट्स को राफेल लड़ाकू विमानों का मुकाबला करने के लिए ही चीन से खरीदा जा रहा है. पाकिस्तान का दावा है कि अगले साल यानि मार्च 2022 तक चीन से ये फाइटर जेट मिलने लगेंगे.

Pakistan के आंतरिक मामलों के मंत्री शेख रसीद ने इस बात का दावा किया है कि अगले साल पाकिस्तान दिवस की फ्लाई पास्ट में चीन से लिए जाने वाले जे10सी फाइटर जेट भी दिखाई पड़ेगे. हर साल 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस मनाया जाता है.

Pakistan को चीन से जे10सी फाइटर जेट मिल जाएंगे. पाकिस्तान जे10सी की पूरी एक स्कावड्रन चीन से खरीदने जा रहा है. हालांकि, इस सौदे की कीमत के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.चीन के जे10सी फाइटर जेट को चेंगदू और विगरस-ड्रैगन के नाम से जाना जाता है. चीन के चेंगदू शहर में निर्माण के कारण ही इसे ‘चेंगदू’ नाम भी दिया गया है

 जे10सी चीन के जे10 फाइटर जेट का अपग्रेडेड वर्जन है. ये एक सिंगल-इंजन फाइटर जेट है जो एयर टू एयर कॉम्बेट में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन चीन का दावा है कि ये मल्टी-मिशन में इस्तेमाल किया जा सकता है.

पिछले 20 सालों से चीन इन जे10 फाइटर जेट का इस्तेमाल कर रहा है. पाकिस्तान पहला ऐसा देश होगा जो जे10सी चीन से खरीद रहा है. पिछले साल चीन और पाकिस्तान की साझा मिलिट्री एक्सरसाइज में जे10 फाइटर जेट ने हिस्सा लिया था.

जे10सी किसी भी मुकाबले में राफेल फाइटर जेट के सामने नहीं टिकता है. सिंगल इंजन होने के साथ साथ ये अमेरिका के एफ16 फाइटर जेट की तर्ज पर चीन ने तैयार किया था. जेएफ16 काफी पुराने फाइटर जेट हैं और Pakistan भी इस्तेमाल करता है.

राफेल ट्वीन इंजन ओमनी-रोल एयरक्राफ्ट है. जे10सी से पहले पाकिस्तान चीन की मदद से जेएफ17 फाइटर जेट (‘थंडर’) भी बना चुका है जो पाकिस्तानी वायुसेना की कॉम्बेट स्कावड्रन का हिस्सा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + two =