श्रीलंका के तेल टैंकर ‘एमटी न्यूडायमंड’ में लगी भीषण आग
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुरुवार को कहा कि उसने अपने तीन जहाजों और एक डोर्नियर विमान को श्रीलंका के पूर्वी तट पर एक तेल टैंकर में लगी आग पर काबू पाने के लिए भेज दिया है।
बल ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने द्वीप देश के पूर्वी तट पर एक तेल टैंकर में आग पर नियंत्रण पाने के लिए सहायता देने का अनुरोध किया था।
#SavingLives #SAR #FireFighting assistance sought by Sri Lanka Navy from @IndiaCoastGuard for fire and explosion onboard Oil Tanker #MTNewDiamond 37 NM east off #Srilanka coast. #ICG ships and aircraft deployed for immediate assistance @DefenceMinIndia @MEAIndia pic.twitter.com/OsvgyZfKq0
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) September 3, 2020
तटरक्षक बल ने कहा कि इसके बाद उसने तुरंत तेल टैंकर न्यू डायमंड में लगी आग पर काबू पाने के वास्ते आईसीजी जहाज शौर्य, सारंग और समुद्र पहरेदार के अलावा एक डोर्नियर विमान को भेजा।
बल ने भारत के रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक प्रवक्ता को टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, श्रीलंकाई तट से 37 समुद्री मील पूर्व एक तेल टैंकर एमटी न्यूडायमंड में आग पर काबू पाने के लिए श्रीलंका की नौसेना ने मदद मांगी थी।
आईसीजी जहाजों और विमान को तुरंत मदद के लिए भेजा गया।’
@IndiaCoastGuard in a swift Sea & Air Coordinated #SAR operation immediately diverted #ICG Ships Shaurya, Sarang, Samudra Paheredar & Dornier Aircraft for #FireFighting on Oil Tanker #MTNewDiamond @DefenceMinIndia @MEAIndia pic.twitter.com/Ciud4QIN4w
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) September 3, 2020
बल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘भारतीय तटरक्षक बल ने एक तीव्र समुद्री और हवाई समन्वित अभियान में तुरंत तेल टैंकर एमटी न्यूडायमंड पर लगी आग को नियंत्रित करने के लिए आईसीजी जहाज शौर्य, सारंग और समुद्र पहरेदार के अलावा एक डोर्नियर विमान को भेजा।’

