वैश्विक

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में घर के अंदर घुस कर पांच ट्रांसजेंडर को गोली मारी

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मनसेहरा में हथियारबंद लोगों के एक समूह ने घर में घुसकर पांच ट्रांस महिलाओं की गोली मार दी. फ्राइडे टाइम्स ने बताया कि घायल ट्रांसजेंडरों को अस्पताल ले जाया गया.पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर पर पहले भी हमले होते रहे हैं. अक्टूबर 2021 में, मानसेहरा में ही एक ट्रांसजेंडर को एक व्यक्ति ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

द फ्राइडे टाइम्स के अनुसार, उसकी गर्दन पर खंजर से वार किया गया था. 2018 में भी मनसेहरा में एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति पर हमला किया गया और उसके घर में उसे प्रताड़ित किया गया.2016 में, पेशावर के एक अस्पताल में एक ट्रांस महिला की मृत्यु हो गई थी क्योंकि अस्पताल के कर्मचारी ये तय नहीं कर पा रहे थे कि ट्रांसजेंडर मरीज को पुरुष या महिला वार्ड में किसमें रखा जाए या नहीं रखा जाए.

पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कई कानून पारित किए गए हैं लेकिन ऐतिहासिक रूप से ट्रांसजेंडर समुदाय हाशिए पर रहा है. 2018 में, संसद ने प्रगतिशील ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2018 अधिनियमित किया, जो कानूनी रूप से ट्रांसजेंडर नागरिकों को समान सुरक्षा सुनिश्चित करता है

 उनके अधिकारों की सुरक्षा करता है. यह कानून लोगों को आधिकारिक दस्तावेजों पर अपनी लिंग पहचान चुनने की अनुमति देता है और स्कूलों में, काम पर, सार्वजनिक परिवहन पर, या अस्पतालों में भेदभाव को रोकता है.

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 8 =