Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे मे मासूम की मौत, भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर CO

मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। (Muzaffarnagar News) ओवरलोड मिट्टी से भरे वाहनों से हो रहे हैं हादसे थमने का नाम नही ले रहे है। जिसमे कारण आज भी मंसूरपुर सन्धावली कट के पास सड़क हादसे में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से गांव की मासूम बच्ची की मौत हो गई है।

जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों का जमवाडा लग गया। ग्रामीणो के हंगामे पर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गए। उधर सूचना मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस सहित सीओ खतोली भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को पुलिस समझाने बुझाने में जुट गई।

ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रही है। सीओ खतौली आर के सिंह सहित थाना मंसूरपुर पुलिस ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटी है।

 

सड़क हादसे में दो की मौत

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहे है इसका मुख्य कारण वाहन चालकों की लापरवाही से वाहन को चलाना व ओवर स्पीड से वाहन को चलाना भी बन रहा है।

फुगाना थाना क्षेत्र मे मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार तडके करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा होने से चीख-पुकार मच गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद क्षेत्र के मजदूर बुधवार को पिकअप से पंजाब से अपने घर संभल और बंदायू लौट रहे थे।

किसी काम से वे फुगाना थाना इलाके के मेरठ-करनाल हाईवे पर राइपुर अटेना गांव के पास रुके थे। जिसमे तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि २१ से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से कुछ घायलों को गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे में वेदराम पुत्र नथ्थू और छवि पुत्री अतर सिंह निवासी संभल की मौके पर ही मौत हो गईं, जबकि २१ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर फुगाना और बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को गाड़ियों से निकालकर एंबुलेंस से बुढ़ाना सीएचसी भिजवायाए

जहां से कुछ घायलों को गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। फुगाना थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौतम ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक ने मजदूरों से भरी पिकअप में पीछे से टक्कर मारी है। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है।

जबकि २१ घायल है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गय। आरोपी की तलाश की जा रही है। हादसे मे गंभीर घायलो को मेरठ और मुजफ्फरनगर मे रेफर कर दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 4 =