खेल जगत

Hardik Pandya ने पास किया फिटनेस के आंकलन के लिए यो-यो टेस्ट

चोटों से जूझ रहे भारतीय ऑलराउंडर Hardik Pandya बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में फिटनेस के आंकलन के लिए किए जाने वाले यो-यो परीक्षण में सफल रहे और अब वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस की अगुवाई करने के लिये पूरी तरह तैयार हैं.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल से पहले अपने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की फिटनेस की जांच कर रहा है तथा Hardik Pandya का एनसीए में दो दिन के दौरान का प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के लिये भी अच्छा संकेत है.

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, ‘‘फिटनेस परीक्षण उन खिलाड़ियों के लिये है जिन्होंने चोट से वापसी की है. आईपीएल के व्यस्त सत्र से पहले यह फिटनेस का सामान्य आकलन करना है. वह अहम खिलाड़ी है और उनकी फिटनेस की वर्तमान स्थिति का आकलन करना जरूरी है.’’

पृथ्वी शॉ यो-यो टेस्ट में फेल हो गए. उन्होंने अपनी फिटनेस से फैंस के साथ-साथ बाकी लोगों को भी निराश किया है. यो-यो क्वालीफिकेशन का वर्तमान आंकड़ा 16.5 है जबकि पता चला है कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी इसमें 15 का स्कोर ही निकाल पाये थे.

पृथ्वी अभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं लेकिन वह अपनी फिटनेस के बारे में जानकारी देने के लिये एनसीए में थे. सूत्रों ने कहा, ‘‘यह केवल फिटनेस का आकलन है. इससे पृथ्वी को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने से नहीं रोका जा सकता है.’’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 15 =