Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar Crime News: पति ने चलती गाडी में की शिक्षिका की हत्या, फिर लाश के साथ नहर में फेंकी कार-देवर नावेद गिरफ्तार

Muzaffarnagar Crime News- 10 दिन पूर्व गंगनहर में गिरी कार व उसमें हुई महिला की मौत का पुलिस ने राजफाश करते हुए देवर को हिरासत में लिया है। पूछताछ में बताया कि महिला की चलती गाड़ी में हत्या करने के बाद शव को कार समेत गंगनहर में फेंक दिया था, जिससे इसे हादसे का रूप दिया जा सके। पुलिस ने देवर नावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं आरोपी पति फरार है।

शिक्षिका गुलबहार की मौत

सात मार्च कि सुबह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर अनियंत्रित कार गंग नहर में गिर गई थी। जिसमें कैली गांव निवासी महिला शिक्षिका गुलबहार की मौत हो गई थी। महिला के पिता शहादत हुसैन ने ससुरालियों पर बेटी की दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

जिसमें पुलिस ने मंगलवार शाम को नेशनल हाईवे केएफसी आउटलेट्स के पास से मृतक महिला के देवर नावेद को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी नावेद ने बताया कि 2018 में गुलबहार की शादी उसके भाई बाबर से हुई थी। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण भाभी से लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। घर में इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। ससुराल वालों ने भाभी गुलबहार को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।

प्लान बनाया

बताया कि भाभी पुरकाजी के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर थी। जिसको गाड़ी से रोज स्कूल में छोड़ने जाता था। परिवार वालों ने प्लान बनाया कि जब छोड़ने जाएगा तो उसकी हत्या कर नहर में फेंक देंगे। इसी प्लान के अनुसार भाई और भाभी को गाड़ी में लेकर पुरकाजी के लिए निकल गया।

भाई और भाभी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठ गए चलती गाड़ी में भाई बाबर ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।उसके बाद उसको पीछे की सीट पर लिटाने के बाद भाई आगे सीट पर बैठ गया। गंगनहर पर पहुंचकर गाड़ी को नहर किनारे लगाकर उसको धक्का दे दिया गया।

महिला की मौत

इसके बाद हादसे में कार गंगनहर में गिरने का शोर मचा दिया। गंगनहर में डूबने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। इसका राजफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी नावेद को जेल भेज दिया है।

News

 

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 4 =