वैश्विक

Pakistan के NSA Moeed Yusuf ने किया अफगानिस्तान का दौरा, व्यापार संबंधों और अन्य मुद्दों पर चर्चा

Pakistan  के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) Moeed Yusuf ने काबुल की अपनी दो-दिवसीय यात्रा के दौरान अफगानिस्तान के तालिबान नेताओं के साथ व्यापारिक संबंधों और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. इस दौरान तालिबान नेताओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान सहित अपने पड़ोसी देशों के खिलाफ नहीं करने दिया जाएगा.

Moeed Yusuf के नेतृत्व में उच्च-स्तरीय अंतर-मंत्रिमंडलीय प्रतिनिधिमंडल ने 29 और 30 जनवरी को काबुल की यात्रा की और इस दौरान अफगानिस्तान के कार्यवाहक उप-प्रधानमंत्री अब्दुल सलाम हनफी और कार्यवाहक विदेश मंत्री मुल्लाह अमीर खान मुत्तकी से वार्ता की. हनफी ने पाक-प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान सहित किसी भी पड़ोसी देश के खिलाफ नहीं करने दिया जाएगा.

 काबुल में राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में हनफी के हवाले से कहा गया है, “इस्लामिक अमीरात (अफगानिस्तान) की नीति स्पष्ट है कि हम किसी को भी (अपने) पड़ोसियों और अन्य देशों के खिलाफ अपनी धरती का उपयोग करने की अनुमति नहीं देंगे.” अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करते हुए हनफी ने कहा, “हम दूसरों से भी इसी तरह की कार्रवाई चाहते हैं.”

Pakistan ने अभी तक तालिबान के नेतृत्व वाली अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार को मान्यता नहीं दी है. इस बीच, रविवार को यहां एनएसए कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान की अपनी यात्रा के दौरान Moeed Yusuf ने मेजबान देश के नेताओं के साथ व्यापार संबंधों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की. यूसुफ अफगानिस्तान अंतर-मंत्रालयी समन्वय प्रकोष्ठ (एआईसीसी) के प्रमुख भी हैं.

बयान में कहा गया है, “यात्रा का उद्देश्य अफगानिस्तान के नेतृत्व के साथ देश की मानवीय आवश्यकताओं और अफगानिस्तान के सामने मौजूद वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए आर्थिक जुड़ाव को गहरा करने के पाकिस्तान के प्रस्तावों पर चर्चा करना था.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20965 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =