वैश्विक

Pakistan: श्रीलंकाई नागरिक की हत्या के बाद ईशनिंदा के नाम पर शिया विद्वान पर हुआ हमला

 Pakistan: Punjab में धार्मिक किताब के पन्नों को कथित तौर पर जलाने से नाराज भीड़ ने एक शिया विद्वान (Shia scholar) पर हमला कर उसे घायल कर दिया जबकि इससे पहले ईंशनिंदा (blasphemy) के आरोप में एक अधेड़ व मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की पत्थरों से मार-मार कर हत्या कर दी गई थी.

पुलिस अधिकारी मुबाशर मैकान ने बताया कि लाहौर से करीब 180 किलेमीटर दूर फैसलाबाद जिले के टांडलियांवाला में लाठी-डंडो, ईंट और अन्य वस्तुओं से लैस लगभग एक दर्जनों लोगों ने कथित ईशनिंदा करने पर विद्वान के घर को घेर लिया. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचा लिया.

घटना के बाद पुलिस विद्वान को अज्ञात स्थान पर ले गई है और उनके परिवार को भी सुरक्षा कारणों से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है. उल्लेखनीय है कि पंजाब सूबे में गत दो महीनों में भीड़ द्वारा की गई हिंसा में दो लोगों के मारे जाने की घटना सामने आई है.

शनिवार को भी बारा चक गांव निवासी एवं मानसिक रूप से बीमार मुस्ताक अहमद नामक व्यक्ति की खानेवाल जिले के डेरावाला गांव के जंगल में पवित्र कुरान का कथित अपमान करने के आरोप में करीब 300 लोगों की भीड़ ने पत्थर से मार-मारकर हत्या कर दी और शव को पेड़ पर टांग दिया.

पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस ने खानेवाल भीड़ हिंसा मामले में 21 प्रमुख संदिग्धों सहित कुल 105 लोगों को गिरफ्तार किया है.’’  उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सुनिश्चित करेंगे कि घटना में शामिल संदिग्धों की गिरफ्तारी हो और उनके खिलाफ यथाशीघ्र आतंकवाद रोधी अदालत में सुनवाई शुरू हो.’’ इस बीच, पंजाब सूबे के मुख्यमंत्री कार्यालय ने घटना के प्रमुख संदिग्ध की गिरफ्तारी की तस्वीर ट्विटर पर साझा की है और कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा.

विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है. गौरतलब है कि इस घटना ने दिसंबर महीने में सियालकोट में हुई घटना की याद ताजा कर दी है जिसमें ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने श्रीलंकाई नागरिक प्रियंथा कुमारा (47) की पीट-पीट कर हत्या करने के बाद शव को आग के हवाले कर दिया था.

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 116 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =