उत्तर प्रदेश

विश्व हिंदू महासंघ का प्रत्येक कार्यकर्ता मोदी योगी सेना के सैनिक की भांति काम करे- Surendra Nath Avadhoot

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ के अन्तरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष कालका मन्दिर पीठाधीश्वर महंत Surendra Nath Avadhoot ने विश्व हिंदू महासंघ सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया जाता हैं कि सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ स्वयं को मोदी योगी सेना के योद्धाओं की भांति विपक्षी पार्टियों पर टूट पड़े 

समस्त हिंदुओ को मतदान केंद्रों पर लाकर उनको बीजेपी के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान चला कर सभी विधानसभा क्षेत्र में सभी उम्मीदवारों को योगीजी के प्रतिनिधि के रूप में विजयी बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखें और योगीजी को पुनः मुख्यमंत्री के पद पर भारी बहुमत से आसीन करें।

यूपी के अंदर बहन बेटियां स्कूल जा पा रही हैं, दंगाई जेल में है, आज हिंदुत्व का भगवा परचम पूरे देश में फहराया जाने के लिये हिंदू व हिंदुत्व के लिए समर्पित कर दे
विश्व हिंदू महासंघ के सभी कार्यकर्ताओं को देश के लिए काम करना है… जीते-मरते देश सबसे पहले है…. तेरा वैभव अमर रहे मां… हम रहे चार दिन चार !

श्री अवधूत जी ने समस्त हिंदू समाज से आह्वान किया है कि जिस प्रकार कुंभ में समस्त हिंदू समाज जाति पाती के भेदभाव को मिटा कर पावन गंगा या त्रिवेणी संगम में स्नान करते हैं उसी प्रकार मतदान के दिन समस्त हिंदुओ को एकजुटता के साथ देश की एकता व अखंडता के लिए बीजपी के पक्ष में मतदान करना होगा।विश्व हिंदू महासंघ कार्यकर्ता निष्काम व निस्वार्थ भाव से काम कर रहा है।

भारत की एकता और अखंडता के लिए सीमा पर सैनिक करता है वही काम देश के अंदर एक देशभक्त सरकार बना कर विश्व हिंदू महासंघ कार्यकर्ता भी करता है । ध्यान से सोचिए… ये विश्व हिंदू महासंघ है देशभक्त सरकार बनाता है।

उन्होंने एक बार फिर सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि हिंदू व हिंदुत्व की रक्षा के लिए एकजुट हो कर काम करे व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज को पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भारी बहुमत से बनाकर अपने भविष्य को अंधकारमय होने से बचाये।

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 116 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =