Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पानीपत खटीमा राजमार्ग चौड़ीकरण हेतु भूमि अधिग्रहण पर बवाल,पंचायत का आयोजन

मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा राजमार्ग के चौड़ीकरण के कार्य हेतु हो रहे भूमि अधिग्रहण पर बवाल बढ़ गया है आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय लोक दल ने धौलरा बस अड्डे पर एक पंचायत का आयोजन राजमार्ग किनारे किया

जिसमें समान मुआवजा की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने की बात तय हुई । राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व घोषित पंचायत में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष अजीत राठी रहे। क्षेत्र के ग्रामीणों एवं किसानों के बीच राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं नेताओं ने पहुँचकर उनकी इस लड़ाई को लड़ने का संकल्प दोहराया।

राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं सुरेंद्र सालाखेड़ी प्रधान,राजीव लाटियानअलीपुर, सार्थक लाटियान बुड़ीना,आलम राणा छैतेला आदि लोगों द्वारा कल क्षेत्र में घूम कर इस पंचायत का आयोजन किया गया था। पंचायत के अध्यक्षता पूर्व प्रधान छैतेला अब्बास और बाबा रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से की

तथा संचालन रालोद नेता राजीव लाटियान ने किया। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि आज की हमारे महापंचायत का एजेंडा बिल्कुल स्पष्ट है हमारी पहली मांग भूमि अधिग्रहण के दौरान सभी किसानों को समान रूप से मुआवजा वितरण हो। जब तक की मुआवजा वितरण में भेद भाव रहेगा

इस सड़क पर कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा,हमारी दूसरी मांग सभी प्राइवेट स्कूलों द्वारा नाजायज फीस वसूली के खिलाफ रालोद द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को पूर्ण रूप से कामयाब बनाने तक जारी रहेगी।

महापंचायत को रालोद नेता सुधीर भारतीय,हर्ष राठी युवा नेता, विदित मलिक युवा अध्यक्ष, दीपक लालू खेड़ी,रोहित लाटियान तितावी आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

पंचायत में एस.डी. एम सदर और सी.ओ फुगाना और एस ओ तितावी मय फोर्स पहुँचे और महामहिम राज्यपाल को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

महापंचायत में क्षेत्र के सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से पहुंचे पंचायत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल ठाकुर,राजकुमार लालूखेड़ी, सुरेंदर प्रधान,राजीव लटियान,शमशाद प्रधान,हरेंद्र मुकंदपुर, गौरव माण्डी, दीपक लालूखेड़ी, आलम छतेला,आदेश तोमर,अमन धीमान,दिग्विजयसिंह आदि उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =