Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रवासी श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन अधिक से अधिक किया जाए-जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर 18 अगस्त 2020..जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय (सेवायोजन एवं रोजगार) समिति की जूम एप के माध्यम से तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रवासी श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन अधिक से अधिक किया जाए। विकास खंडवार कैरियर काउंसिलिंग कराई जाए।

कृषि विभाग को निर्देशित किया कि प्रवासी किसानों की विभिन्न स्थानों पर नियोजन कराने के लिए किसान सहायक से सूचना लेकर विभिन्न योजनाओं में नियोजित करायें ।    मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दियेे कि 1344 प्रवासी श्रमिक का पुनः सत्यापन किया जाये , जिससे उनकी जनपद में उपलब्धता का पता चल सके ।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला उद्योग केन्द्र अपने पोर्टल के साथ-साथ निजी नियोजकों को सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्टर्ड करांए। प्रथम चरण में बडे औद्योगिक प्रतिष्ठानों को, द्वितीय चरण में छोटे रिटेलरस को पंजीकृत करायें। इस सम्बन्ध में व्यापारिक संगठनों के साथ समन्वय किया जाये ।

  समिति में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विभागों में चल रही योजनाओं के बारे में व उनसे लाभान्वित निवासी/प्रवासी श्रमिकों के बारें में बताया ।जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया किं कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन जनपद मुजफ्फरनगर के खण्ड विकास कार्यालय खतौली के सभागार में 19.8.2020 को किया जा रहा हैं। जिसमें  प्रवासी श्रमिकों/कामगारों/बेरोजगार अभ्यर्थी/किसानों के सामाजिक आर्थिक सुरक्षा एवं सर्वागीण विकास हेतु संचालित विभिन्न विभागों द्वारा कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की जाएगी

जिसमें प्रवासी श्रमिक/कामगारों/बेरोजगार अभ्यर्थी /किसान अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकेंगे।   अतः अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ दिनांक 19.8.2020 को प्रातः 11 बजे विकास खंड कार्यालय खतौली में उपस्थित हो उक्त हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा ।               

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − ten =