सिसौली में जन कल्याण समिति की होने वाली पंचायत स्थगित, भारी पुलिस बल मौजूद
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना तहसील के कस्बा सिसौली का मामला में जन कल्याण समिति की होने वाली पंचायत स्थगित कर दी गई है। भीम सिंह ने जनकल्याण समिति की पंचायत स्थगित करने का ऐलान किया है।
उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक पर हमले को लेकर यह पंचायत होने थी लेकिन अधिकारियों के आग्रह पर पंचायत को स्थगित कर दिया गया है।
वहीं बुढ़ाना एडीएम व एसपी देहात सहित अन्य अधिकारी सिसौली पहुंचे इसके साथ ही कई थानों की पुलिस फोर्स सहित अधिकारियों ने गांव में डेरा डाला हुआ है।

