Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिसकर्मियों पर लोगों ने जानलेवा हमले आरोपित की गिरफ्तारी

मुजफ्फरनगर। एक अप्रैल की शाम को भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में लॉकडाउन का उल्लंघन करने से मना करने पर चौकी प्रभारी मोरना लेखराज सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था।

इस हमले के मुख्य आरोपित और २५ हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।एक अप्रैल को हमले में चौकी प्रभारी लेखराज सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे

और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया था, जबकि मुख्य आरोपित सुदेश पुत्र नाहर सिंह निवासी मोरना मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी पर २५ हजार का इनाम रखा था। सोमवार को गांव रूढ़ कली के जंगल से मुठभेड़ के बाद सुदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ सुशील पुत्र राजवीर निवासी दादरी को भी गिरफ्तार किया गया। बदमाशों से दो तमंचे व बिना नंबर की दो बाइक भी बरामद की गई। पुलिस मुख्य आरोपित से पूछताछ कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21043 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =