Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर गैस एसोसिएशन बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर गैस एसोसिएशन के मेंबर जिसमें इंडियन ऑयल भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने मिलकर एक मीटिंग की

जिसमें मीटिंग के अध्यक्ष अवनीश कुमार सह अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल सुधीर कुमार सिंह एवं सभी डिस्ट्रीब्यूटर मौजूद रहे मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए अवनीत कुमार कुमार ने सभी लोगों के सामने अपने विचार रखे

जिसमें मुख्यत है मुजफ्फरनगर शहर के अंदर बाहर से आए लाकर अनधिकृत रूप से जो सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है, उनसे आने वाली दिक्कत है चाहे वह रिवेन्यू के रूप में हो जो सरकार को घाटा हो रहा है साथ में जो उपभोक्ता के साथ दुर्घटना को लेकर चिंता व्यक्त की गई

अतिरिक्त प्रश्न का हल नहीं हो पा रही है उसके बारे में एक दूसरे से विचार विमर्श किए इसमें निर्णय लिया गया कि सभी उपभोक्ताओं को इस बात के लिए अपने माध्यम से सूचित किया जाएगा कि अनाधिकृत व्यक्तियों से सिलेंडर ना खरीदें

जिससे आपके यहां कभी कोई दुर्घटना घट जाए क्योंकि जो सप्लाई एजेंसी के द्वारा की जाती है उसमें पीडीसी चेक होता है और उपभोक्ता को हर तरह से सुरक्षित माध्यम के द्वारा सप्लाई की जाती है

इस बारे में सभी डिस्ट्रीब्यूटर ने एकमत से जिला पूर्ति अधिकारी से मिलने का निर्णय लिया जो अभी हमारे शहर में नए नए आए हैं और अभी कार्यभार संभाला है इसके अतिरिक्त और बहुत समस्या थी जो आपस में विचार की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − one =