मुजफ्फरनगर खेत में मिला 18 वर्षीय युवक का शव दो दिन से था लापता
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी क्षेत्र में तीन दिन से लापता युवक का फांसी लगा शव जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण हेतु भेज दिया है। पुलिस घटना के शीघ्र खुलासे का दावा कर रही है।
#मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में 20 वर्षीय शुभम की लाश खेत में मिली।
शव की शिनाख्त कर ली गयी है, शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। @muzafarnagarpol बल द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही pic.twitter.com/p1jZwwNXJx— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 16, 2020
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि रतपुरी निवासी 20 वर्षीय शुभम पुत्र प्रमोद 14 अगस्त को संदिग्ध हालातों में लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश में काफी भागदौड की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
आज रामपुर के ग्रामीणों ने ईख के खेत में एक युवक का शव पडे देखा जिसके गले में फांसी का फंदा पडा हुआ थां खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड जुट गयी
और मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान करायी तो मृतक की पहचान लापता शुभम के रूप में हुई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण हेतु भेज दिया है। पुलिस घटना के शीघ्र खुलासे का दावा कर रही है।
