उत्तर प्रदेश

पुलिस ने नशे के सौदागर सहित कई गिरफ्तार, शातिर अपराधी दबौचा

मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 हरीश राघव द्वारा अभियुक्त गुलबहार पुत्र हसमत नि0 सरईया मदरसे वाली गली मौ0 किदवईनगर थाना को0नगर मु0नगर को मौ0 मक्कीनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 किग्रा डोडा पाउडर को बरामद किया गया।

मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 करन नागर द्वारा वॉछित अभियुक्त मोनू पुत्र समय सिंह नि0 ग्राम शिवपुरी थाना मीरापुर मु0नगर को टूटी पुलिया रामराज से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर एवं 01 सेलकॉर कम्पनी का मोबाईल फोन को बरामद किया गया।

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त लियाकत पुत्र सौकत नि0 सफीपुर पटटी लुहसाना रोड कस्बा व थाना बुढाना मु0नगर को जल निगम कार्यालय कस्बा बुढाना के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किग्रा 100 ग्राम गांजा को बरामद किया गया।

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 धीरज सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त अशोक पुत्र नकली सिंह नि0 ग्राम बिराल थाना बुढाना मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना तितावी पर नियुक्त थानाध्यक्ष उ0नि0 राजेन्द्र वशिष्ठ द्वारा वॉछित बालअपचारी अभियुक्त नितिन पुत्र ब्रजपाल नि0 मौ0 कानूनगोयान कस्बा बघरा थाना तितावी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने शातिर अपराधी दबौचा

ककरौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए गये धरपकड अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी भोपा के निर्देशन में थानाध्यक्ष ककरौली के नेतृत्व में थाना ककरौली पर तैनात उ. नि. सुभाष मरोठिया, उ.नि. संजय राघव, का. सुनील कुमार द्वारा यात्री शेड रूडकली मोड़ के पास थाना ककरौली मुजफ्फरनगर से दौराने गस्त अभियुक्त शमशाद उर्फ़ बन्टी पुत्र ज़हीर निवासी ग्राम खेडी फ़िरोज़ाबाद थाना ककरौली ज़िला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय ०१ ज़िन्दा कार० ३१५ बोर बरामद हुई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 15 =