पुलिस ने कई वांछितों को अलग अलग स्थानों से दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 श्री लेखराज सिंह द्वारादहेज अधि0 में वांछित अभियुक्त इरशाद उर्फ मिट्टू पुत्र नफीस निवासी मौहल्ला कानूनगोयान कस्बा व थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को भूराहेडी चैक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना चरथावल पर उ0नि0 योगेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अक्षय पुत्र विनोद निवासी पीरबड थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को कस्बा चरथावल से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारावांछित अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र अली हसन निवासी ग्राम भराहेडी थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को हरसौली धर्मकाटें के पास से गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना भौराकलां पर थानाध्यक्ष उ0नि0 अजय कुमार द्वारा दहेज अधि0 में वांछित अभियुक्त आस मौहम्मद पुत्र निसार निवासी ग्राम शिकारपुर थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुकत के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा महिला थाना पर उ0नि0 अजयपाल सिंह द्वारा दहेज अधि0 में वांछित अभियुक्त लाइक पुत्र अमीर बेग निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ को जनपद मु0नगर की कचहरी के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।
महिला थाना पर म0उ0नि0 सविता त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त गुलफराज पुत्र मुकर्रम निवासी ग्राम पचपैडा थाना भावनपुर जनपद मेरठ को जनपद मु0नगर की कचहरी के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं महिला थाना पर उ0नि0 ओमदत्त शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्तों शहनवाज पुत्र शाहिद, शाहिद पुत्र अब्दुल हक निवासीगण शाहजहॉगीरपुर थाना नगीना जनपद बिजनौर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया।