Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ईंख के खेत मे चल रही अवैध शराब की भट्टी चलाते एक आरोपी को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा

चरथावल। पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम आलमगीर मजरा के जंगल में चल रही अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब,शराब बनाने के उपकरण सहित भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

चरथावल पुलिस ने गांव आलमगीरपुर के जंगल मे ईंख के खेत मे चल रही अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़ किया है। चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर के जंगल में अवैध शराब बनाने की भट्टी चल रही है।

सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए बिरालसी चौकी इंचार्ज आनंद पोसवाल ने पुलिस टीम के साथ मिलकर जंगल में घेराबंदी करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की।

पुलिस ने मौके से शराब की भट्टी चलाते सोनू पुत्र पोपी निवासी आलमगीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब सहित लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये है।

पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − two =