दो पक्षो में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन घायल,एसपी सिटी ने किया घटनास्थल के दौरा
चरथावल। ग्राम कुटेसरा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग और धारदार हथियार चल गए।जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराते हुए कई लोगो को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने एक पक्ष की ओर से दी गयी तहरीर पर दूसरे पक्ष के 6 लोगो के विरुद्ध गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।वही एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने घटनास्थल के दौरा करते हुए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा में देर रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खुनी संघर्ष हो गया।दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलें वही एक पक्ष द्वारा फायरिंग करने का मामला भी सामने आया है
वही खूनी संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति घायल गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर आनन-फानन में चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ओर सभी घायलों को चरथावल सीएचसी में भर्ती कराया।
मुजफ्फरनगर जनपद में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग और धारदार हथियार चल गए। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी देते सीओ @muzafarnagarpol pic.twitter.com/7B3mr9T1D9
— News & Features Network (@mzn_news) January 22, 2021
गंभीर हालात के चलते डॉक्टरो ने 2 लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है जहां जिला अस्पताल से दोनों घायलों को मेरठ रैफर कर दिया वहीं पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।
वही एक पक्ष के सलीम पुत्र हसमत निवासी मोहल्ला लक्कड़ पट्टी ने दूसरे पक्ष के फुरकान,इमरान,गुलबशर पुत्रगण खलील,मोहसीन पुत्र गुलबशर,सोनू पुत्र पुन्नी,शहरान पुत्र इमरान मौहल्ला लक्कडपट्टी कुटेसरा के विरुद्ध गम्भीर धाराओ को मुकदमा दर्ज किया है।वही एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने घटनास्थल के दौरा करते हुए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ग्राम कुटेसरा में दो पक्षो में बच्चो के विवाद को लेकर दो पक्षो में संघर्ष हुआ है,जिसमे आधा दर्जन घायल है एक व्यक्ति को गोली लगी है।मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है- कुलदीप सिंह (सीओ सिटी)