समाचार
कई को वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर कई को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर प्र0नि0 अनिल कपरवान द्वारा वांछित अभियुक्त सुनील उर्फ बन्टी पुत्र अमर सिंह नि0 बिनौली खेडा थाना चिलकाना सहारनपुर को बामनहेडी पुल के पास से गिरफ्तार किया। वहीं थाना को0नगर पर उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा वांछित अभियुक्त इजहार हसन पुत्र इसरत हुसैन नि0 अशोक विहार कालोनी थाना लोनी गाजियाबाद को एकता विहार सरकारी टयूबवैल के पास से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना नई मण्डी पर उ0नि0 राजेश कुमार अवस्थी द्वारा वांछित अभियुक्त बिरजू उर्फ योगेन्द्र पुत्र प्रकाश सिंह नि0 कचैडा थाना गादलपुर गौतमबुद्धनगर को भोपा पुल बाईपास से गिरफ्तार किया । वहीं थाना महिला थाना पर उ0नि0 रामनरेश सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र शिवचनण, शिवचरण पुत्र सन्ता नि0गण सिकन्दरपुर गडवाडा थाना भोपा मु0नगर को मदन स्वीटस के सामने जूस की दुकान से गिरफ्तार किया।
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर उ0नि0 योगेन्द्र पंवार द्वारा अभियुक्त उमेद पुत्र हमीद नि0 ग्राम तिस्सा थाना भोपा मु0नगर को जंगल ग्राम तिस्सा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।
कांग्रेसियो ने किसान विरोधी काले कानूनों को रद्द कराने को राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रिंयका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने किसान विरोधी काले कानूनों को रद्द कराने को राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपकर किसान विरोधी काले कानूनों को शीघ्र अतिशीघ्र वापस लिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के अतिरिक्त गुफरान काजमी पूर्व प्रदेश सचिव, अहसन जमीर शहर उपाध्यक्ष, धीरज महेश्वरी शहर महासचिव, राहुल भारद्वाज जिलाध्यक्ष सेवादल, गीता काकरान जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, याकुब प्रधान जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस, सलीम अहमद अंसारी सभासद शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस, अरशद सिद्दीकी शहर सचिव,पं प्रहलाद कौशिक शहर सचिव, सत्यपाल सिंह काकरान, अभिषेक पंडित, विक्रांत कुमार,अस्मित चौधरी सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
किसान आन्दोलन मे शहीद हुए किसानो को श्रृद्धाजलि दी
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय पर किसान आन्दोलन मे शहीद हुए किसानो को श्रृद्धाजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने देश भर मे आन्दोलन के दौरान शहीद किसानो को श्रृद्धासुमन अर्पित की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे के वक्त महावीर चौक स्थित भाकियू के जिला कार्यालय पर देशभर मे कृषि आन्दोलन मे शहीद हुए किसानो के सम्मान मे आयोजित शहीदी दिवस मनाते हुए उक्त सभी शहीद किसानो को श्रृद्धाजलि अर्पित की।
ईंख के खेत मे चल रही अवैध शराब की भट्टी चलाते एक आरोपी को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा
चरथावल। पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम आलमगीर मजरा के जंगल में चल रही अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब,शराब बनाने के उपकरण सहित भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।
चरथावल पुलिस ने गांव आलमगीरपुर के जंगल मे ईंख के खेत मे चल रही अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़ किया है। चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर के जंगल में अवैध शराब बनाने की भट्टी चल रही है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए बिरालसी चौकी इंचार्ज आनंद पोसवाल ने पुलिस टीम के साथ मिलकर जंगल में घेराबंदी करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से शराब की भट्टी चलाते सोनू पुत्र पोपी निवासी आलमगीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब सहित लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये है।पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।
कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस0डी0कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में पर्सनालिटी डेवलपमेंट व ड्रैस एटिकेटस कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहा पहुचें षहर के मशहुर फैशन डिजाइनर मोहित मेहन्दीयान ने विद्यार्थियो को पर्सनालिटी डेवलपमेंट व ड्रैस एटिकेटस के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान दी। साथ ही मोहित मेहन्दीयान ने बताया की किसी भी विभाग मे कार्य करने के लिए सबसे पहले आपकी पर्सनालिटी अच्छी होनी चाहिए। इस दौरान अधिक मात्रा में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे जिन्होने ध्यान पूर्वक सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। इस अवसर पर रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 के निदेशक डॉ सिद्धार्थ षर्मा ने बताया की पत्रकारिता मे पर्सनालिटी डेवलपमेंट व ड्रैस एटिकेटस का अलग प्रभाव होता है इस लिए विद्यार्थियो के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। साथ ही बताया कि आगे चलकर विद्यार्थी अलग अलग जगह पर कार्य करेगें तो उन्हे पहले से पता होना चाहिए की पर्सनालिटी डेवलपमेंट व ड्रैस एटिकेटस के क्या फायदा होता है। मोहित मेहन्दीयान ने बताया की किसी भी विभाग मे कार्य करने के लिए सबसे पहले आपकी पर्सनालिटी अच्छी होनी चाहिए। वही कार्यशाला के दौरान पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से अध्यापक रोहन त्यागी, निखिल धीमान, नेहा व कबिर मौजूद रहे।
जेल फाटक की ओर से सरवट फाटक तक मार्ग का निर्माण कराने के निर्देश दिये
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने साकेत, ब्रह्मपुरी, बसंत विहार मार्ग पर आये दिन लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिलाधिकारी को जेल फाटक की ओर से सरवट फाटक तक मार्ग का निर्माण कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
ज्ञातव्य है कि संबंधित क्षेत्रवासी लगातार मंत्री कपिल देव से भेंट कर इस समस्या से अवगत कराते रहते हैं तथा सरवट फाटक से जेल फाटक तक सडक मार्ग के निर्माण की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। नगर विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को दूरभाष पर एवं पत्र के माध्यम से ब्रह्मपुरी, साकेत, बसंत विहार आदि मौहल्लेवासियों को आये दिन लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने और क्षेत्रवासियों को सुगम व सुचारू आवागमन की सुविधा प्रदान कराने के लिए मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति से समन्वय कर जेल फाटक की ओर से सरवट फाटक तक मार्ग का निर्माण कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण कराये जाने से क्षेत्रवासियों को इसका बहुत लाभ मिलेगा, वहीं क्षेत्र में आये दिन लगने वाले जाम से भी काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में कॉलेज की भूमि में शिक्षण संस्था का निर्माण होने पर कॉलेज में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सुविधा प्राप्त होगी। कपिल देव ने कहा कि सडकों का विकास देश के आर्थिक व सामाजिक विकास से जुडा हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में आज प्रदेश विकास के सभी आयामों में सर्वाच्च स्थान पर आसीन है।
जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहित की मौत
पुरकाजी। अज्ञात कारणो के चलते नव दंपत्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस हादसे मे विवाहिता की मौत हो गई तथा िउसके पति की हालत बिगडने पर अस्पताल मे भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सुहैली निवासी हीरा कौर का करीब एक माह पूर्व विवाह हुआ था। बताया जाता है कि अज्ञात कारणो के चलते नवदम्पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड गई। इस हादसे से बुरी तरह घबराऐ परिजनो ने आनन-फानन मे ही पडौसियो की मदद से हीरादीन व उसकी पत्नि अमनदीप कौर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन विवाहिता अमनदीप कौर ने उपचार से पूर्व रास्ते मे ही दम तोड दिया।जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव तुगलकपुर कम्हेडा के मजरा सुहेली में कई सरदार परिवार अपना गुजर बसर कर रहे हैं।सुहेली निवासी सरदार हीरा की शादी उसके मामा के गांव में ही एक परिवार में तय हुई। करीब एक माह पूर्व ही हीरा अपनी दुल्हन अमनदीप कौर को ब्याह कर अपने गांव सुहेली लेकर आया था। सुहेली पुरकाजी खादर का मजरा होने के कारण शहरी चकाचौंध से दूर है। हीरा और अमनदीप कौर की शादी को अभी एक माह ही बीता था। बीती रात अचानक ही हीरा ने अपनी पत्नी अमनदीप के साथ जहर का सेवर कर लिया। दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि वह इस घातक निर्णय तक पहुंचे। यह परिजनों को भी पता नहीं चला। आनन फानन में दोनों को परिजन पीएचसी पुरकाजी लेकर पहुंचे। यहां पर प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन दोनों को गंभीर अवस्था होने के कारण जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया। जहर का सेवन करने के कारण अमनदीप कौर की हालत लगातार बिगड़ती चली गयी और उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम सुहेली खादर में सरदार परिवार में बीती रात एक घटना घटित हुई। इस परिवार के युवक हीरा की करीब एक माह पूर्व ही अमनदीप कौर से शादी हुई थी। बीती रात दोनों ने जहर का सेवन कर लिया। इसमें दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां से युवती की हालत गंभीर होने पर उसको रैफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया था। जबकि युवक का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए परिजनों से भी जानकारी ली गयी, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही करने से इंकार करते हुए खामोशी अख्तियार कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक युवती का अहतियात के तौर पर पोस्टमार्टम कराया गया है। हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गयी है। पोस्टमार्टम के उपरांत युवती के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। वहीं युवक हीरा के परिजन भी घटना को लेकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए।
बढती ठंड से जन जीवन प्रभावित
मुजफ्फरनगर। दिसम्बर का महीने की शुरूआज से ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। दिन-प्रतिदिन बढती सर्दी एवं घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित होता नजर आ रहा है। सर्द हवाओं व हाड कंपकपाने वाले सर्दी से इन्सान ही नही बल्कि पशुपक्षी भी बेहाल हैं तथा सर्दी से बचने के लिए इधर-उधर छिप रहे हैं। बढती सर्दी के मददेनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी निराश्रित खुले मे ना सोये। यदि कोई निराश्रित खुले आसमान के नीचे सोता नजर आए जो उसे तुरन्त शेल्टर हाउस पर भिजवाया जाए। बढती ठंड के दृष्टिगत सरकारी सहायता के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाए निराश्रितो की मदद के आगे आ रही हैं। इन संस्थाओ द्वारा विभिन्न स्थानो पर कम्बल/रजाई वितरण तथा गर्म कपडों का वितरण कियाजा रहा है।
सुबह-शाम चलने वाली बर्फीली हवाओं से हर कोई परेशान है। हालांकि अक्सर दिन मे तेज धूप निकल जाती है। परन्तु बर्फीली हवा के कारण आमजन परेशान है। प्रशासन द्वारा बढती ठंड के कारण विभिन्न चौराहो पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। ताकि बढती ठंड से कुछ राहत मिल सके। सर्दी के कारण बुजुर्गो व नन्हे-मुन्ने बच्चो का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि सर्दी का असर सबसे ज्यादा बुजर्गो व बच्चो पर ही नजर आता है। जिलाधिकारी के निर्देशो के अनुपालन मे अधिनस्थ अधिकारी भी रात्रि भ्रमण कर निराश्रितो की मदद मे जुटे हैं। ताकि उक्त व्यक्ति सर्दी के प्रकोप से बच सकें।
पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। एसएसआई राकेश शर्मा के द्वारा शामली स्टैंड चौकी पर पहुंचकर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया तथा वही इस वाहन चैकिंग अभियान से असामाजिक तत्व में खलबली भी मची रहीतथा वही कुछ नवयुवकों को अपनी गाड़ियां लेकर साइड की गलियों से निकल कर भागते हुए भी देखा गया है एसएसआई राकेश शर्मा एक तेजतर्रार दरोगाओं में पहचाने जाते हैं तथा अपराधियों के लिए एक काल बने रहते हैं।
नागरिक संसोधन बिल के खिलाफ हुई हिंसा में शहीद हुए नूर मोहम्मद की पत्नी से मिलें कांग्रेसी
मुज़फ्फरनगर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रिंयका गांधी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पिछले साल नागरिक संसोधन बिल के खिलाफ हुई हिंसा में शहीद हुए नूर मोहम्मद की पहली बरसी के मौके पर उसके घर जाकर उनकी विधवा को आश्वस्त किया कि उसकी इस लड़ाई में पूरी कांग्रेस पार्टी उसके साथ खड़ी है और उसे इंसाफ दिलाने का काम करेंगी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के अतिरिक्त गुफरान काजमी पूर्व प्रदेश सचिव, अहसन जमीर शहर उपाध्यक्ष, धीरज महेश्वरी शहर महासचिव, अरशद सिद्दीक़ी, राहुल भारद्वाज जिलाध्यक्ष सेवादल, गीता काकरान जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, याकुब प्रधान जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस, सलीम अहमद अंसारी सभासद शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस, सत्यपाल सिंह काकरान, शारदा देवी आदि साथ रहें।
युवक का शव मिलने से मचा हडकंप
जानसठ। खेत मे अज्ञात युवक का शव पेड पर लटा देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव तिसंग निवासी घमन्डी पुत्र नत्थू सैनी के खेत मे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पेड पर लटका देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। खेत स्वामी घमन्डी पुत्र नत्थू सैनी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस का कहना है कि मृतक के हुलिजये के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।
दरोगा व ग्राम प्रधान ने पुलिस चौकी पर कराई प्रेमी युगल की शादी
चरथावल/मुजफ्फरनगर। यह इश्क नही आसा,बस इतना समझ लीजिये,एक आग का दरिया है, और तैर के पार करना है
पिछले १ साल से चल रही मुहब्बत को मंजिल मिली मगर तमाम परेशानियो से रूबरू होकर। दरअसल चरथावल थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानामाजरा निवासी युवती प्रीति का लंबे समय से बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बिटावदा निवासी युवक रवि पुत्र कृष्ण पाल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवार के साथ पंजाब में भट्टे पर एक साथ काम करते थे। जहां पर दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा ली।युवती के परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने युवती के साथ मारपीट करते हुए उसे अपने साथ घर ले आए घर पर ही जब युवती को परेशान किया जाने लगा तो युवती वापस प्रेमी से मिलने के लिए घर से निकल गई जब चरथवाल थाना क्षेत्र की बिरालसी चौकी के पास पहुंची तो अकेली लड़की को सड़क पर घूमते देख चौकी इंचार्ज आनंद पोसवाल ने उसके बारे में जानकारी की। लड़की ने चौकी इंचार्ज को पूरा किस्सा सुनाया और बालिग होने की बात कहकर शादी करने व सहायता की गुहार लगाई।जिसके बाद चौकी इंचार्ज आनंद पोसवाल ने ग्राम प्रधान को बुलाकर पूरा मामला बताया चौकी इंचार्ज ने लड़की व लड़के के परिजनों को चौकी पर बुलवाया। दोनों प्रेमी युगल परिजनों के सामने शादी की जिद पर अड़ गए। बालिग होने के चलते पुलिस ने भी दोनों की शादी करने की सलाह परिजनों को दी। बाद में परिजनों की सहमति से ग्राम प्रधान ज्ञाना माजरा कँवर पाल व चौकी इंचार्ज आनन्द पोसवाल की मौजूदगी में लड़का लड़की ने एक दूसरे के गले में माला डालकर शादी कर ली इसके उपरांत उपस्थित लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। यह शादी चर्चा का विषय बनी रही। इस दौरान पुलिसकर्मियों व परिजनों में मिठाई भी बांटी गई।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने जरूरतमंद को बांटे कम्बल
मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने जरूरतमंद जनता को कंबल बांटे और सरकार के विकास कार्य गिनाए। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल आनंदपुरी स्थित पाल धर्मशाला में पहुंचे, जहां सैकड़ों महिला व पुरुषों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया। मोहल्लेवासी मंत्री के हाथों से कंबल लेकर बड़े खुश नजर आए और स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल को ढेरों शुभ आशीष दिए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपनी सरकार के ढेरों योजनाओं के विकास कार्य बताएं और कहा कि जब समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे तो भरी ठंड में सुबह 4000 बजे उठकर गैस लेने के लिए गोदाम पर जाना पड़ता था और कई कई घंटे तक लाइन में लगना पड़ता था जिसके बाद जब नंबर आता था तो गैस खत्म हो जाती थी। बिजली की व्यवस्था इतनी खराब थी कि ६ या ७ घंटे बिजली आती थी और लोग गर्मी में परेशान रहते थे। लोग बीमार भी होते थे। स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने योगी सरकार के कई बड़े विकास कार्य बताए और कहा कि जनपद के अंदर अब ९० परसेंट अच्छी सड़कें बन चुकी है बाकी बनने जा रही हैँ। २४ घंटे बिजली आ रही है और गैस अब घर घर पहुंच रही है।हर किसी को सरकार द्वारा राशन मुहैया कराया जा रहा है जो पहले कभी किसी सरकार में नहीं हुआ, वह काम अब योगी सरकार में हो रहा है। जनता को खुशहाल बनाने के लिए बिजली पानी विधवा पेंशन लोन मकान काशीराम आवास रोजगार के लिए लोन योगी सरकार दे रही है । इसी कड़ी में हम लोग आज आपके बीच में आए हैं और आपको सरकार के दिशा निर्देश अनुसार ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया है। कंबल वितरण में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल,आयुष विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष चंद शर्मा ,एसडीएम सदर दीपक कुमार सहित बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जहां स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने सैकड़ों लोगों को कंबल वितरण किए।
सीएए विरोध पर बवाल को एक साल पूरा, सभी दर्ज मामलों की विवेचनाएं लम्बित
मुजफ्फरनगर। नागरिकता कानून संशोधन के विरोध में शहर में हुए जबर्दस्त बवाल को एक साल पूरा हो चला है, लेकिन इस बवाल के बद दर्ज किए गए 49 अभियोग में अब भी सभी विवेचना लम्बित चल रही है। पुलिस बवाल के 104 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। बवाल के मुख्य सूत्रधारों की गिरफ्तारी एक साल बाद भी नहीं हुई है। पुलिस अब भी उनके खिलाफ सुबूत जुटाने के प्रयास किए जाने के दावे कर रही है। किसान आंदोलन में भी बवाल के आरोपी शामिल रहे जिनमें से एक की गिरफ्तारी पुलिस ने पिछले दिनों ही प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की।
20 दिसम्बर 2019 को नागरिकता कानून संशोधन को लेकर शहर के मिनाक्षी चौक व मदीना चौक पर उपद्रवियों ने जबदस्त बवाल किया था। बवाल में पुलिस पर हमला करते हुए वाहनों में आगजनी, पथराव व फायरिंग की गयी। मिनाक्षी चौक पर उपद्रवियों ने तत्कालीन एसपी सिटी सतपाल ऑतिल को पैर में गोली मार दी थी। बवाल के दौरान चलाई गई गोली लगने से नूर मोहम्मद उर्फ नूरा निवासी खालापार की मौत हो गई थी। उसको गोली मारकर हत्या करने वालों की आज तक शनाख्त नही की जा सकी है। मदीना चौक पर उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों को मकान में ही जिंदा जलाने का भी प्रयास किया था। चार घंटे चले जबरदस्त बवाल में मेरठ से आए एडीजी प्रशांत कुमार भी घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने पुलिस व नागरिकों के वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बवाल इतना जबर्दस्त था कि हिंसा के बाद शहर कोतवाली व थाना सिविल लाइन में उपद्रवियों के खिलाफ कुल 49 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसमें कई प्रमुख लोग भी नामजद कराए गए थे। बवाल को एक साल पूरा हो चुका है। इस मामले में पुलिस अभी 111 आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जिनमे सें 104 के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गयी है। मुकदमों में नामजद प्रमुख आरोपियों को पुलिस ना तो क्लीन चिट दे पा रही है और ना ही उनकी गिरफ्तारी कर पा रही है। एक साल बाद भी सभी विवेचनाएं लम्बित चल रही है।

