जनता कर्फ्यू का उलंघन करने पर पुलिस ने काटे चालान
चरथावल। कस्बे में सप्ताह में एक दिन के कर्फ्यू का उलंघन कर बिना वजह सड़को पर घूम रहे लोगो के पुलिस ने चालान काटे वहीं कुछ लोगो को हिदायत देकर छोड़ा।
जिलाधिकारी महोदया सेल्वा कुमारी जे ने हर रविवार को पूर्णत कर्फ्यू का एलान कर रखा है। उसी के मद्देनजर आज रविवार को मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा चरथावल मे थाना प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी पुलिस टीम का साथ मिलकर पूर्ण रूप से एक दिन के कर्फ्यू का पालन कराया
पुलिस ने बिना वजह सडकों पर घूम रहे लोगो के चालान काटे और क्षेत्र वासियों को अपने घरों में रहने की अपील की कस्बे की सभी दुकाने बन्द रही सड़क पर इक्का दुक्का वाहन ही नजर आये
इस मौके पर एस एस प्रमोद गिरी एस आई रणपाल सिंह कॉस्टेबल महेंद्र सिंह राहुल त्यागी आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
