Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021: ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन किया

मुजफ्फरनगर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत जनपद के विभिन्न ब्लॉको पर ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन किया। सदर ब्लॉक सहित जनपद के सभी ब्लॉक पर विभिन्न प्रत्याशियो ने ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियो ने अपने प्रस्तावक की मौजूदगी मे एआरओ के समक्ष प्रस्तुत हो नामांकन किया।

पौराणिक तीर्थ स्थली शुकर्तीथ से विनो शर्मा की पत्नि कविता शर्मा ने प्रधान पद हेतु नामांकन किया। मोरना से भाकियू नेता सवेन्द्र राठी की पत्नि नीरज राठी ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। करहेडा से अमित कुमार,ग्राम मलपुरा निवासी रमन त्यागी,ग्राम छछारौली सीमा पत्नि राजकुमार, गांव धीराहेडी से परीक्षित राठी ने ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र भरा तथा ग्राम भेडाहेडी से वार्ड 96 से बीडीसी पद हेतु अश्वनी कुमार ने नामांकन किया।

कूकडा ब्लॉक सदर से वार्ड 126 कूकडा से क्षेत्र पंचायत सदस्य पदके लिए श्रीमति अनिता गोयल पत्नि हरीश गोयल ने सदर ब्लॉक मे नामांकन पत्र दाखिल किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन की और से विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई।

डीएम सेल्वा कुमारी जे., व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते नामांकन को लेकर विभिन्न व्यवस्था जैसे बैरीकेटिंग,सैनेटाइजेशेन,मास्क आदि की व्यवस्था की गई। नामांकन प्रक्रिया के मददेनजर पुलिस द्वारा कचहरी व समस्त तहसीलो पर सुरक्षा व्यवस्थाओ के दृष्टिगत चैकिंग/तलाशी तथा अभियान चलाया।

थाना सिविल लाइन के महावीर चौक पर पुलिस द्वारा आज नामांकन के मददेनजर बैरीकेटिंग की गई। पुलिस ने इस दौरान चोपहिया वाहनो को महावीर चौक से प्रकाश चौक की और जाने से रोका। सिर्फ दुपहिया वाहनो को ही महावीर चौक से प्रकाश चौक की और जाने की अनुमति दी गई। नामांकन के दौरान कचहरी मे इंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद सिह, शहर कोतवाल योगेश शर्मा सहित विभिन्न थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी तथा भारी मात्रा मे पुलिसबल तैनात रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eight =