उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने राम मंदिर निर्माण के लिए दी ये बडी रकम

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण को लेकर संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली जगह-जगह धन संग्रह अभियान चला रही है।

आज एटूजेड कॉलौनी में धन संग्रह करने पहुंची कार्यकर्ताओं की टोली को केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान ने एक लाख 51 हजार रुपये की धनराशि भेंट की।

जनपद में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि अभियान के अंतर्गत भाजपा तथा संघ कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर धनराशि एकत्र की जा रही है।

आज एटूजेड कॉलौनी स्थित अपने आवास पर केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान तथा उनकी पत्नी ने धन संग्रह करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को एक लाख 51 हजार रुपये की धनराशि भेंट की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 14 =