उत्तर प्रदेश

UP में पुलिस की जीप जीप को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला, दरोगा की मौत, कईं सिपाही घायल, आईजी मौके पर

UP सीतापुर। यूपी के सीतापुर में बीती रात गश्त पर निकली पुलिस जीप को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला, जिसके कारण उसमें सवार दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। आइजी लक्ष्मी सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा घटना की जानकारी ली।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीतापुर जनपद के अटरिया थाने में तैनात एसआइ सफीक अहमद, आरक्षी पवन कुमार, सतेंद्र सिंह व अनुज त्रिपाठी के साथ थाने की पुलिस गाड़ी में सवार हो सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर गश्त पर निकले थे। सुबह करीब पांच बजे हाईवे पर अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप में पीछे से टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से पुलिस जीप सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में एसआइ सफीक व सभी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए हिन्द अस्पताल लाया गया, जहां दारोगा सफीक अहमद की मौत हो गई। पुलिसकर्मी पवन कुमार व अनुज त्रिपाठी का उपचार जारी है, जबकि वहीं सतेंद्र सिंह को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी अस्पताल पहुंचे।

आइजी लक्ष्मी सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना ओर बेहतर इलाज के निर्देश दिए। सीओ सिधौली यादुवेंद्र ने मीडिया को बताया कि टिकौली मोड़ पर हुए हादसे में इस एसआइ की मौत हुई है। तीन आरक्षी घायल हैं, जिनका उपचार हो रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − two =