उत्तर प्रदेश

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 18 माफियाओं की करोड़ो की संपत्ती हुई जब्त

 सहारनपुर मंडल में 18 माफियाओं की करोड़ो की अवैध सम्पत्तियों को अब तक जब्त कर वहॉ सरकारी बोर्ड लगा दिये गए है।पश्चिमी यूपी के सहारनपुर शामली मुजफ्फरनगर में शातिर क्रिमिनल भूमाफिया शराब तस्करों नशा तस्करों व हथियार तस्करों के कारोबार से जुड़े 18 शातिरो की अवैध कमाई से अर्जित की गई करोड़ो रूपये की संपत्ति अब योगी सरकार के कब्ज़े में है।

सहारनपुर मंडल के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शासन व डीजीपी मुख्यालय से मिले निर्देशो के बाद शातिर अपराधियो माफियाओ की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

18 माफियाओं की अब तक करोड़ो रूपये के आलीशान मकान दुकान व उनकी अन्य जमीनों को जब्त किया गया है। इसके अलावा सहारनपुर मुजफ्फरनगर शामली में अभी दो दर्जन से अधिक शातिर पुलिस के राडार पर है जिनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई जल्द ही कि जाएगी। यूपी की योगी सरकार के इस एक्शन से माफियाओ का साम्रज्य धीरे धीरे नेस्तनाबूद होता जा रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =