Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिसकर्मियों ने जरूतमंदों को फल वितरित किये

मुजफ्फरनगर। एक तरफ कोरोनो महामारी से देश प्रदेश और जिला थर्रा रहा है जिसके चलते हर आम और खास व्यक्ति अपने अपने घरों में कैद हो चुकें है तो वहीं रोज मर्रा खाने कमाने वालों के सामने अब रोजी रोटी का संकट भी गहरा गया है

और वह अब सिर्फ और सिर्फ ऐसे व्यक्ति, अधिकारी, जिला प्रशासन सहित दानवीरों को निहारने में लगा हुआ है जो उसकी मदद कर सके और दो जून की रोटी का इंतेजाम करा सके

शहर भर में जहां तमाम विभागीय अधिकारीगण, समाज सेवी बुद्धिजीवी जरूतमंदों की मदद करने में लगे हुए हैं तो वहीं आज थाना जी आर पी पुलिस ने भी अपनी दर्यादिली दिखाई है और ऐसे जरूतमंदों को फल वितरित किये है जो वाकई में इसके पात्र है।

जानकारी के अनुसार दिन निकलते ही जनपद मु० नगर में थाना जीआरपी के थाना प्रभारी जी आर पी एम आर कर्दम अपनी टीम के साथ एक गाड़ी में फल भरकर शहर के विभिन्न स्थानों की और निकल पड़े।

जहां उन्होंने शहर भर के विभिन्न स्थानों पर ऐसे जरूतमंदों को फल वितरित किये जो वाकई में इसके पात्र हैं थाना प्रभारी एम आर कर्दम ने अपनी टीम के साथ शहर के साईं धाम मन्दिर, रेलवे स्टेशन लाइनों, रेलवे स्टेशन के आस पास , भोपा पुल, भोपा रोड, नवीन मण्डी स्थल के आस पास, जानसठ फ्लाईओवर के आस पास सहित विभिन्न स्थानों पर जरूतमंदों को फल वितरित किये गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =