पोलिंग पार्टिया मतदान स्थल की ओर चुनाव सामग्री को लेकर रवाना
मुज़फ्फरनगर। 1 दिसम्बर को होने वाले एमएलसी स्नातक शिक्षक चुनाव को लेकर मेरठ रॉड स्तिथ विकास भवन से जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव की मौजूदगी में पोलिंग पार्टिया मतदान स्थल की ओर चुनाव सामग्री को लेकर रवाना हो गयी है
वही पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के संबंध में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि कल मेरठ स्नातक शिक्षक के चुनाव होने है इसके लिए यहां विकास भवन से पोलिंग पार्टिया रवाना हो रही है
इस चुनाव को लेकर हम लोगो ने सुरक्षा व्यवस्था के काफी इंतेजाम किए हुए है।इस चुनाव को लेकर १३ सैक्टर मजिस्ट्रेट व ५ जोनल मजिस्ट्रेट लगे हुए है
कोविड़ १९ महामारी को लेकर भी पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर लो गयी है,जो व्यक्ति मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर आएगा उसके लिए गेट पर सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है और साथ पीपीई किट की भी व्यवस्था की गई है।
में जिलाधिकारी जनपद में समस्त वोटर से यह भी अपील करना चाहती हूँ कि वे अपने मत का प्रयोग जरूर करे विकास भवन में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,एसएसपी अभिषेक यादव,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रसासन अमित कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह,आईपीएस विवेक यादव,जिला पंचायत अधिकारी
एसके श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला,जिला सहकारी समिति कमिश्नर योगेन्द्रपाल सिंह,डीआईओएस गजेंद्र सिंह,बीएसए मायाराम,एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह,सीओ सिटी राजेश द्विवेदी सहित पुलिस प्रसासनिक अधिकारी मोजूद रहे।
