विद्युत विभाग की टीम ने की छापामारी, चोरी करते पकडे गए 5 व्यक्ति
मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी को रोकने के लिए कई स्थानो पर छापामारी की। विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई इस कार्यवाही से बिजली चोरो मे हडकम्प मचा रहा।
जनपद मुजफ्फरनगर में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र रूड़की रोड से निर्गत 11 केवी सर्वट फीडर हाई ए, टी, सी लॉस में चयनित होने के कारण बिलिंग एफिशिएंसी बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 25.07.2021 को प्रातः 05:00 बजे से 07:30 बजे के मध्य @pvvnlmuzafarngr के अधिकारियों द्वारा रेड की गई pic.twitter.com/k7IuG0MR3l
— News & Features Network (@mzn_news) July 25, 2021
विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र रूडकी रोड से निगत 11 केवी सरवट फीडर हाई ए.टी.सी. लॉस में चयनित होने के कारण बिलिंग एफिशिएंसी बढाने के उददेश्य से आज प्रातः 5 बजे से साढे सात बजे के मध्य बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी मे सुबह सवेरे मार्निग रेड की गई।
बताया जाता है कि इस दौरान 05 व्यक्ति विद्युत चोरी करते पकडे गए। विद्युत विभाग के अधिकारियो के निर्देश पर आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की।

