Prayagraj News: फाफामऊ में पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या, छानबीन शुरू
Prayagraj News: फाफामऊ इलाके में चार लोगों की हत्या कर दी गई। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतको में दो महिला दो पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी की धारदार हथियार से हत्या की गई है। घटना कल रात फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी फुलवरिया गांव में घटित हुई है। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।
फाफामऊ थाना क्षेत्र के मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मारे गए लोगों में पति-पत्नी, उनकी पुत्री और एक पुत्र है। घटना के पीछे गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश बनाई जाती है। चार लोगों के कत्ल की खबर मिली तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर छानबीन शुरू कर दी गई।
मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव निवासी फूलचंद (50) मजदूरी करता था। बुधवार रात वह घर में पत्नी मीनू देवी (45), 17 साल की बेटी सपना 17 और 10 साल के बेटे शिव के साथ सो रहा था।
देर रात घर में घुसे हमलावरों ने चारों पर धारदार हथियार से हमला किया। सुबह कत्ल की जानकारी पड़ोसियों को मिली तो भीड़ लगी और फिर पुलिस वहां पहुंची। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से प्रयागराज में अपराधिक ग्राफ में बढ़ोतरी देखी गई है।

