वैश्विक

Kurukshetra: जीजा-साली में नाजायज संबंध, आरोपी डॉक्टर चंद्रेश्वर सैनी को रिवाल्वर सहित गिरफ्तार

Kurukshetra में पशु चिकित्सक डॉ. राजन चौधरी और अपनी पत्नी कुसुम को गोली मारने के मामले की गुत्थी में कुरुक्षेत्र पुलिस अपराध अन्वेषण शाखा 1 की टीम ने आरोपी डॉक्टर चंद्रेश्वर सैनी को रिवाल्वर सहित गिरफ्तार किया है. राजन चौधरी की गोली लगने से मौत हो गई थी. जबकि आरोपी की पत्नी कुसुम चंडीगढ़ में उपचाराधीन है.

Kurukshetra पुलिस ने बताया कि आरोपी को जीजा और साली के आपसी संबंध लगते थे और इसी के चलते आरोपी ने अपने साडू डॉ. राजेंद्र चौधरी को गोलियों से छलनी करके मौत की नींद सुला दिया. अपनी पत्नी पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की.  कुरुक्षेत्र सेक्टर 2 में अपनी पत्नी और साडू पर गोली चलाने के आरोपी को सीआईए 1 ने पिपली देवी लाल पार्क से गिरफ्तार किया है. आरोपी से लाइसेंसी रिवाल्वर की बरामद की गई है. रिवाल्वर की जांच के लिए एसपी ने कमेटी गठित की है.

Kurukshetra सेक्टर 2 में चंद्रेश्वर सैनी ने अपने साडू और अपनी पत्नी पर कई गोलियां चलाईं थी. फिलहाल आरोपी की पत्नी को गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था और वहां उसका उपचार चल रहा है.

Kurukshetra सीआईए 1 के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा और कोर्ट से रिमांड मांगा जाएगा. आरोपी से जो रिवाल्वर बरामद हुई है. वह पुलिस कस्टडी में जमा थी. कुरुक्षेत्र एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने रिवाल्वर आरोपी के पास कैसे पहुंची, इसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 6 =