उत्तर प्रदेश

Gonda News: शादी का दबाव डाल रहे लड़की सिंपा, पिता, माता की हत्या

Gonda News: देवी प्रसाद गौतम जो कि रेल कर्मचारी थे और सेवानिवृत्ति के बाद कोतवाली नगर क्षेत्र में इमलिया गुरदयाल के शिव नगर गली में अपना मकान बनाकर रह रहे थे| इनकी 25 वर्षीय पुत्री सिंपा जो कि एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करती थी| बताते हैं कि सिंपा का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसका प्रेमी सिँपा पर शादी करने का दबाव डाल रहा था और परेशान करता था| लेकिन लड़की और उसके माता पिता इसके लिए राजी नहीं हो रहे थे।

इससे आक्रोशित प्रेमी ने बुधवार को शाम करीब 6.30 बजे घर में घुस कर देवी प्रसाद (67) व उनकी पत्नी पार्वती देवी (60) के साथ ही अपनी प्रेमिका सिंपा की धारदार असलहे से हत्या कर दी| बीच-बचाव करने आई सिंपा की छोटी बहन स्पा (22) को भी गंभीर चोट लगी जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

इस सम्बन्ध में डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग की लग रही है| हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगा दी गईं हैं| आशिक मिजाज सनकी प्रेमी ने शादी का दबाव डाल रहे लड़की व उसके पिता, माता की बुधवार शाम हत्या  कर दी| जबकि लड़की की बहन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है|

घटना के बाद देवी पाटन परिक्षेत्र के डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल, एसपी संतोष मिश्रा समेत भारी संख्या में पुलिस के अधिकारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुँच गए| डाग स्कायड टीम भी मौके पर पहुंची और इस जघन्य हत्या के मामले की जांच में जुटी है| 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 14 =