लालजी टंडन बने एमपी के राज्यपाल-आनंदीबेन यूपी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। मध्यप्रदेश की राज्यपाल रहीं आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राज्य में पहले राम नाईक राज्यपाल का कार्यभार संभाल रहे थे। वहीं लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बिहार के राज्यपाल के तौर पर कार्य कर रहे थे।जगदीप धनकड़ को पश्चिम बंगाल और रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं फगु चौहान को बिहार का और आरएन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां उन तारीखों से प्रभावी होंगी जब यह सभी अपने संबंधित कार्यालयों में जाकर पदभार ग्रहण करेंगे।
Anandiben Patel, Governor of Madhya Pradesh is transferred & appointed as Governor of Uttar Pradesh, Jagdeep Dhankhar as Governor of West Bengal, Ramesh Bais as Governor of Tripura. pic.twitter.com/XQZ1JwSK7X
— ANI (@ANI) July 20, 2019
इससे पहले 15 जुलाई को राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश और गुरजात के नए राज्यपालों की नियुक्ति की थी। राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया था। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल का पदभार दिया था।
