Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अस्पताल में किया प्रमुख सचिव ने निरीक्षण

10 11 |
मुजफ्फरनगर। प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद एवं जनपद के नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने आज अपने दो दिवसीय जनपद दौरे के अन्र्तगत जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

प्रमुख सचिव द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण से जिला अस्पताल प्रशासन मे हडकम्प मचा रहा। इस दौरान नोडल अधिकारी जिला अस्पताल के इमरजैंसी वार्ड,जनरल वार्ड, जिला महिला अस्पताल,एक्सरे विभाग सहित जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी के साथ डीएम सेल्वा कुमारी जे., एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्टैªट अतुल कुमार,एसडीएम सदर, सीएमओ डा.आर.एस.मिश्रा, सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल, सीएमएस जिला महिला अस्पताल डा.अमिता गर्ग ,डा.गीतांजलि वर्मा, सीओ सिटी दी़क्षा शर्मा आईपीएस, इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौेेजूद रहे ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk