उपाध्याय समाज, खतौली द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। उपाध्याय समाज, खतौली द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा के नेताओं और उपाध्याय समाज के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है।
ऐसे में भाजपा जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि हमें लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। मेन रोड स्थित अंबर पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में फर्क नहीं है।
भाजपा ने चुनाव से पूर्व जो वायदे किए, उन्हें पूरा किया। भाजपा के बढ़ते जनाधार को देख विपक्ष घबराया हुआ है। विपक्षी पार्टियां सीएए को लेकर दुष्प्रचार कर रही हैं।
यह नागरिकता छीनने नहीं नागरिकता देने का कानून है। कांग्रेस और अन्य विपक्षीय पार्टियां को यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा। ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम में विजय शुक्ला, नगराध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, आयुष मंत्रालय के सदस्य डा. दिनेश उपाध्याय, भाजपा के प्रदेश परिषद के सदस्य वेदपाल जोगी, ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री मुनीश योगी, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, वैदिक उपाध्याय आश्रम के प्रधान चमन सिंह उपाध्याय, सोहनवीर उपाध्याय, मदन छाबड़ा, नकुल उपाध्याय को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता सोहनवीर ने की व संचालन सुनील जोगी ने किया। कार्यक्रम में सभासद अजय भुर्जी, डा. मुकेश, राकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।