21 पाकिस्तानी विस्थापितों को मिली भारत की नागरिकता
लंबे समय से राजस्थान में रह रहे 21 और पाकिस्तानी विस्थापितों को भारत की नागरिकता दी गई है। इन लोगों को यहां संभागीय आयुक्त के. सी. वर्मा और जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव ने भारत गणराज्य की नागरिकता के प्रमाणपत्र सौंपे।दो माह में 35 पाकिस्तानी विस्थापितों को भारत की नागरिकता दी गई है। उन्होंने इसे सुखद अनुभव बताया क्योंकि ये लोग पाकिस्तान से विस्थापित होने के बाद कई सालों से यहां अधूरी पहचान के साथ रह रहे थे। उन्हें सरकारी नौकरियों, योजनाओं का लाभ लेने में भी दिक्कतें आती थी।
उन्होंने कहा कि अभी नागरिकता संबंधी 28 और आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया में हैं और 63 प्रकरणों की जांच जारी है। इन सभी को भी प्रक्रिया के बाद भारतीय नागरिकता शीघ्र मिल सके, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
Rajasthan: 21 Hindu migrants from Pakistan, who had been living in the state, were granted Indian citizenship today. They were handed over the citizenship certificates at the District Collectorate in Jaipur today. pic.twitter.com/6LgzyCwZsH
— ANI (@ANI) November 27, 2019
यादव ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया से पाकिस्तानी विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र जारी करने में जयपुर देशभर में अग्रणी है। राज्य में जयपुर के अलावा जोधपुर व जैसलमेर के जिला कलेक्टर को ही सम्पूर्ण जांच उपरांत पाकिस्तानी विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार है।
