फैक्ट्रियों के कचरे तथा वैस्टेज आदि का उचित निस्तारण जरूरी-जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के प्र्रभाव एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत प्रदूषण मुक्ति बहुत जरूरी है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क एवं सैनेटाइज के प्रयोग के साथ प्रदूषण मुक्ति भी बहुत जरूरी है।
जनपद मुजफ्फरनगर के कचहरी प्रांगण स्थित जिला पंचायत सभागार में आज फिर प्रदूषण को लेकर @DmMuzaffarnagar ने उद्योगपतियों के साथ बैठक की। @CDOMuzaf आलोक यादव, एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार,पॉल्यूशन अधिकारी अंकित सिंह, @magistrate_city अतुल कुमार आदि उपस्थित pic.twitter.com/kPinZZn7hv
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 22, 2020
ताकि वातावरण स्वच्छ एवं शुद्ध रहे। फैक्ट्रियों के कचरे तथा वैस्टेज आदि का उचित निस्तारण जरूरी है।जिला पंचायत सभागार मे प्रदूषण के सम्बन्ध मे विभिन्न फैक्ट्री स्वामियो के साथ आहूत बैठक की अध्यक्षता कर ते हुए डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बैठक के दौरान प्रदूषण से मुक्ति के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान कहा कि वैश्विक आपदा कोविड-19 के बढते प्रभाव के कारण जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत अपनाए जा रहे विभिन्न उपायो के साथ प्रदूषण से दुष्प्रभावो से बचाव भी जरूरी है।
फैक्ट्रियो द्वारा किए जाने वाले वायु प्रदूषण, फैक्ट्री से निकलने वाली वैस्टेज एवं अन्य ऐसे कारको से बचाव का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत प्रदूषण के प्रभावो से बचाव बेहद जरूरी है।
बैठक मे डीएम सेल्वा कुमारी जे., सीडीओ आलोक यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार,सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार आदि अधिकारी एवं फैक्ट्री स्वामी मौजूद रहे।
