Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सरकार की जनहितैषी योजनाओ का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें: कपिलदेव

मुजफ्फरनगर। सेवा मे ही सुख है जनसेवा से आत्मिक शान्ति मिलती है। सभी कार्यकर्ताओ को जनसेवा से जुडे कार्यो मे बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए तथा सरकार की जनहितैषी योजनाओ को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना चाहिए। ताकि पात्र व्यक्तियो को इस योजनाओ का लाभ मिल सके।

 

शहर के गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष मे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के आज पहले दिन आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारम्भ अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी कपिलदेव अग्रवाल ने व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है ऐसे प्रधानमंत्री जो सभी को साथ लेकर चलते है उनके जन्मदिन को हम सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे है।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता उनसे प्रेरणा ले और पार्टी की नीतियों के जन जन तक पहुंचाने का कार्य करे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान 14 से 20 सितम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम जनसहयोग से आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर 70 पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री वैभव त्यागी, जिला मंत्री सचिन सिंघल, वरिष्ठ नेता वैभव त्यागी, अनुभव त्यागी, तरूण पाल, अभिषेक त्यागी, सुषमा पुंडीर, श्रीमोहन तायल, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीन शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, दुलारी मित्तल

नितिन मलिक, राजवीर सिंह गुर्जर, हरपाल सिंह महार, रोहन वाल्मीकि, अजय पंवार, आशीष शर्मा, रक्षित नामदेव, उत्कर्ष त्यागी, हिमांशु सैनी, आशीष शर्मा, कार्तिक काकरान, कोकिल काकरान, संजय गर्ग, रेणू गर्ग आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21783 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 10 =