Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर प्रदर्शन किया

मुज़फ्फरनगर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा जनपद मुजफ्फरनगर के बैनर तले निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा नीति नियम के विरुद्ध लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों के स्थानांतरण कर दिए गए हैं

स्थानांतरण के समायोजन के विरोध में प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री के आह्वान पर सोमवार को कार्य बहिष्कार किए जाने के आदेश के बाद शाखा मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार व महामंत्री धर्मेंद्र कुमार कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के प्रांगण में प्रदर्शन करते हुए निर्णय लिया गया कि सोमवार में मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया जाएगा 

२४ जुलाई तक पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा जिसके बाद २६ जुलाई को मांगे ना माने जाने पर लिपिक संवर्ग के द्वारा महानिदेशालय का घेराव लखनऊ में किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *