विश्व हिंदू परिषद द्वारा आहूत जन जागरूकता बाइक रैली का आयोजन
मुजफ्फरनगर। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के चलते मुजफ्फरनगर जनपद के नगर क्षेत्र में आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा आहूत जन जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया
जिसमें नगर के हजारों युवाओं में जहां जोश देखा गया तो वही गणमान्य के साथ ही पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल भी इस बाइक रैली में शामिल हुई। दरअसल पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर के महावीर चौक स्थित राजकीय मैदान का है जहां आज हजारों युवाओं की भीड़ जमा हुई।
भीड़ में कोई भी युवा ऐसा नहीं था जिसके हाथों में धार्मिक झंडा ना हो बता दें विश्व हिंदू परिषद द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के चलते मुजफ्फरनगर के नगर क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान के चलते यह एक बाइक रैली का आह्वान व आयोजन किया गया था।
जिसमें नगर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं की टोली यहां एकत्रित हो गई इस बाइक रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला सहित कई भाजपाई शामिल हुए
तो वही पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल भी इस बाइक रैली में शामिल हुई यहां सभी ने जय श्रीराम के नारे लगाए और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बाइक रैली शहर के विभिन्न मार्गा से होते हुए वापस राजकीय मैदान में ही समाप्त हुई बाइक रैली में बाइकों के साथ ही जीप ट्रैक्टर ट्राली आदि वाहन भी शामिल रहे।

