अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देशानुपालन में नाला सफाई अभियान चलाया
मुजफ्फररनगर। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देशानुपालन में आज युद्ध स्तर पर दो जेसीबी मशीनों के माध्यम से एक साथ नाला सफाई अभियान कार्य किया जाएगा
इस कड़ी में ईदगाह पुलिस चौकी के दोनों ओर के नालों की तली झाड़ सफाई का कार्य किया गया। इस संबंध में विस्तृत रूप से कल डॉ अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं मुख्य सफाई निरीक्षक राजीव कुमार से कार्य योजना तैयार कर ली गई थी
उसी के अनुरूप स्थल पर कार्य संपादित होंगे नाला गैंग की दोनों टीमें स्थल पर पहुंची, जो छोटे नाले को साफ करने के साथ-साथ नालों पर पड़े स्लैब को हटाए जाने का भी कार्य किया।
उपरोक्त के अतिरिक्त सैनिटाइजर करने हेतु ट्रैक्टर टैंकर एवं सैनिटाइजर किट लगाकर दो तैयार कराए गए मिनी ट्रैक्टर्स भी सेनहाइजर दवाई के साथ ईदगाह पुलिस चौकी पर ही मौजूद रहे।
पालिका अध्यक्ष द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में प्रातः ठीक ११ः३० बजे दो जेसीबी नाला सफाई हेतु एवं ३ सैनिटाइजर टैंकर,स्टाफ सहित ईदगाह पुलिस चौकी पर पहुंचना सुनिश्चित करें
इसकी पूरी मॉनिटरिंग नगर स्वास्थ्य अधिकारीगण, मुख्य सफाई निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षक ने रूट चार्ट से भी आपको अवगत करा दिया गया। एक एक रूट पर प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु एक एक अधिकारी की तैनाती रहे।

