Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुरकाजी थाना क्षेत्र: सुबह हुए दर्दनाक हादसे मेंदो लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रक तथा स्विफ्ट डिजायर कार के बीच हुई जबरदस्त भिडंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

जनपद में देर रात को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में ६ मजदूरों की दर्दनाक मौत का मामला अभी लोग ठीक से भूल भी नहीं पाए थे कि आज सुबह फिर से एक हादसा हो गया।

दिल्ली से अपने घर वापस उत्तराखंड लौट रहे कार सवार दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ।

पुरकाजी बाईपास पर सामने से आ रहे ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल घायलों को कार से बाहर निकलकर पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर डॉक्टरों ने कार चालक शीशपाल (३८ वर्ष) निवासी दिल्ली व बचन सिंह (७५ वर्ष) निवासी धनसाली टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड को मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टरों ने गम्भीर रूप से घायल अनिल व दीपक निवासी टिहरी गढ़वाल को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निवासी तीन लोग स्विफ्ट डिजायर कार से दिल्ली से वापस अपने घर लौट रहे थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =